सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
संवाददाता : मनीष पाण्डेय, मिर्जापुर ✍️
मीरजापुर । जनपद में तैनात रहे मृदुल भाषी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह का 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने के पश्चात आल कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियो व कर्मचारियो के द्वारा भव्य कार्यक्रम कर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियो व कर्मचारियो द्वारा भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर स्वंय अपर जिलाधिकारी विदाई समारोह में भावुक हुए उन्होंने कहा कि जनपद मे जब से कार्यभार संभाला सभी मार्गदर्शन व अमूल्य सहयोग मिला जिससे कठिन से कठिन चुनौतियो और जटिल समस्याओ का निष्पक्षता और सहजता से सुलझा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित सभी अधिकारियो, कर्मचारियो ने उनके कार्यो की सराहना करते हुए उनके आगे के जीवन शैली, उत्तम स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।
![]()



