Wednesday, September 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर में जय श्री राम के नारे लगाने पर दिया गया विशेष...

फतेहपुर में जय श्री राम के नारे लगाने पर दिया गया विशेष जोर

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी।फतेहपुर में जय श्री राम के नारे लगाने को लेकर दिया गया जोर कस्बे का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई नाकाम/फतेहपुर पुलिस के सामने आता चौंकाने वाला मामला एक शख्‍स पहले भरी बाज़ार में घुसा और मुंशी गंज बाज़ार स्थित नसीर मार्केट में मोहम्मद निसार की कॉस्मेटिक की दुकान पर पहुंच कर मोहम्मद निसार से जबरन जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए दबाव बनाने लगा पीड़ित मोहम्मद निसार ने जब जय श्री राम का नारा कहने के लिए मना किया तो आरोपी युवक ल लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गया। आपसी बात चीत और बहस को देखते हुए भीड़ इकठ्ठा होने लगी भीड़ इकठ्ठा देख आरोपी युवक धार्मिक नारा लगाते हुए मौके से भाग गया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कस्बे के लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। कस्बे का माहौल खराब होता देख स्थानीय समाजसेवियों के पहुंचने पर और उनकी सूझ बुझ से एकत्र भीड़ को इस आश्वसन के साथ अपने अपने घर जाने को कहा गया कि कस्बे का माहौल बिगाड़ने वाले युवक को तुरंत गिरफ़्तार कराया जाएगा दूसरी तरफ कस्बे के ईदगाह एवं जामा मस्जिद इमाम मुफ्ती नजीब कासमी,चेयरमैन फतेहपुर इरशाद अहमद कमर एवं समाजसेवियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की बात चीत के बाद मामले को रफा दफा किया गया उक्त घटना हुई पीड़ित ने स्थानीय चौकी में पहुंच कर मामले को कोतवाल फतेहपुर के सामने रखा कोतवाल द्वारा पूरे मामले को संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले को दर्ज कर लिया गया। पुलिस की तत्परता से आरोपी युवक को देर रात गिरफ़्तार कर लिया गया था। पुलिस आगे कार्यवाही कर रही है। वायरल वीडियो पर देखा जा रहा शक्श बड़े ही गुस्से से दबाव देते हुए मुस्लिम शख्स से जबरन नारे लगाने पर जोर दे रहा दिखता नजर आरहा है और अपना नाम जोशी टोला के विशाल जोशी के रूप में बताता नजर आरहा है।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र