Tuesday, November 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगीतों की मधुर धुन और पारंपरिक संगीत के बीच कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को मंच पर जीवंत कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक नृत्य मुद्राओं ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। नृत्यांगना दीपशिखा और उनकी साथी कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान सभागार में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। देवा मेले में आयोजित हो रही सांस्कृतिक संध्याएं लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं। इन आयोजनों के जरिए जहां लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, वहीं दर्शकों को देश की विविध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका भी मिल रहा है।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

देवा मेले पर बारिश की मार! झूले बंद, घोड़ा-भैंस बाजार ठप, दंगल भी लगातार दूसरे दिन रद्द

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में लगातार हो रही बारिश ने मेले की रौनक पर पानी फेर दिया है। शुक्रवार से शुरू हुई बारिश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र