Sunday, September 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहसरा फीडर की बड़ी लापरवाही, 4 दिन से ठप है विद्युत आपूर्ति

हसरा फीडर की बड़ी लापरवाही, 4 दिन से ठप है विद्युत आपूर्ति

4 दिन से टूटा बिजली का पोल, आपूर्ति ठप; सुगापाख खुर्द व सुगापाख कलां के ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मिर्ज़ापुर मनीष पाण्डेय 

मड़िहान,मिर्जापुर
मड़िहान। हसरा फीडर अंतर्गत सुगापाख खुर्द एवं सुगापाख कलां गांव में पिछले चार दिनों से टूटा बिजली का पोल ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी कई बार विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन अब तक न तो टूटा हुआ पोल बदला गया और न ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित जेई फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जबकि एसडीओ स्तर से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। क्षेत्र में पानी की सप्लाई विद्युत व्यवस्था पर आधारित होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों में विभाग की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही टूटा पोल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

Loading

RELATED ARTICLES

आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग! अधिकारी की मेज पर पिल्लों से भरा बोरा डालकर किया विरोध

निफाड। महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर ऐसा विरोध देखने को मिला, जिसने नगर प्रशासन से...

पंजाब में नशे के खिलाफ बीजेपी का बड़ा अभियान! 117 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’

पठानकोट। पंजाब में नशे के खिलाफ सियासी और सामाजिक अभियान तेज हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पठानकोट के ‘एकता...

दिल्ली-NCR की हवा सुधारने के लिए योगी सरकार के साथ केंद्र की बैठक, प्रदूषण पर क्या बनी रणनीति?

लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने कदम तेज कर दिए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र