Wednesday, September 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधभू-माफियाओं से परेशान परिवार बोला- न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं

भू-माफियाओं से परेशान परिवार बोला- न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं

मिर्ज़ापुर/विंध्याचल: कोतवाली रोड गेट नं. 3 पर पैतृक मकान पर भू माफिया का कब्ज़ा , पीड़ित बोला – योगीजी का फरमान यहां फेल

मिर्ज़ापुर मनीष पाण्डेय 

विंध्याचल,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त कार्यवाही व फरमान के बीच जनपद मिर्जापुर जिला प्रशासन की विंध्याचल में भू माफियाओं के सामने एक नहीं चल रही है कोतवाली रोड गेट नं. 3 स्थित मकान नं. 1112 को लेकर गुप्ता परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है कि जिले के आला अधिकारी अभी तक निष्पक्षता से रजिस्टर्ड वसीयत के कागज भी नहीं देखना मुमकिन समझ रहे हैं क्या यही योगी सरकार है आखिरकार हम व्यवसाईयों को इंसाफ व रक्षा सुरक्षा कर कौन देगा।

विंध्याचल पीड़ित रुपेश गुप्ता का कहना है कि विंध्याचल स्थित उनका पैतृक मकान नं. 1112, जिसकी रजिस्टर्ड वसीयत दादी के नाम है, उस पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है।बड़े भाई को गुमराह कर पूरी संपत्ति की रजिस्ट्री करा ली गई और दिया गया चेक बाउंस हो गया बाउंस चेक जो रजिस्ट्री मे लगा हुआ है भू माफिया ने अपने माफिया गिरी से बैंक जा कर चेक वापस ले लिया अभी तक रजिस्ट्री करता के एकाउंट मे उस चेक नंबर से ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है 60 लाख का

पीड़ित
रुपेश गुप्ता ने कहा, “योगीजी ने साफ कहा है कि भू-माफिया बख्शे नहीं जाएंगे, लेकिन विंध्याचल में उनका फरमान फेल दिख रहा है। जिला प्रशासन मुकदर्शक बना बैठा है। हमारा मकान कब्जे में है, हम दर-दर भटक रहे हैं, फिर भी अब तक न्याय नहीं मिला।”

परिवार ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका में आपत्ति दर्ज कराई है और IGRS पोर्टल, CM हेल्पलाइन 1076, SP मिर्ज़ापुर व DM कार्यालय में भी शिकायत की है। मौके पर अवैध निर्माण जारी होने की भी आशंका जताई है।

विंध्याचल निष्पक्षता से जांच हो भाइयों का कहना रहा की मेरा मकान दुकान किसने कराया कब्जा भू माफिया ने खुद किया है या विंध्याचल पुलिस ने कराया कब्जा वीडियो ऑडियो तथ्यों का हो निष्पक्षता से जांच इसी के साथ ही न्याय दिलाने की कृपा जनपद मिर्जापुर पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन करें

प्रशासन :
इस मामले में जनपद मिर्जापुर जिला प्रशासन की ओर से अभी तक निष्पक्षता से रजिस्टर्ड वसीयत देखकर इंसाफ दिलाने का कार्य नहीं हो रही है जिसके कारण छोटे-भाइयों को दर-दर भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं ना रहने का शरण है ना खाने का शरण है भू माफिया फर्जी रजिस्ट्री फर्जी चेक दिखाकर कालिया नाग की तरह दुकान मकान पर कब्जा कर बैठा है जिला प्रशासन खामोश मुद्रा में खड़ी हो दिख रही है

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र