Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के दावे फेल/छेड़छाड़ के बाद शिकायत करने गई मां की...

मिशन शक्ति के दावे फेल/छेड़छाड़ के बाद शिकायत करने गई मां की बेरहमी से पिटाई/16 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़/आरोपियों के परिजनों का हमला-24 घंटे बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य/

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/नगर कोतवाली बाराबंकी। मिशन शक्ति के दावों पर उठते कई अहम सवाल-छेड़छाड़ के बाद शिकायत करने गई मां की बेरहमी से पिटाई 16 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़,विरोध पर आरोपियों के परिजनों का हमला-24 घंटे बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती नजर आती है। वहीं जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र की सिटी चौकी अंतर्गत नई बस्ती नबीगंज का है। जहां रहने वाली सोफिया पत्नी कुन्नू ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी जैनब के साथ उस वक्त छेड़छाड़ की गई,जब वह शाम करीब 7 बजे काम से घर लौट रही थी। आरोप है कि बाबा पंचम दास कुटिया के पास मोहल्ले के ही दो युवकों ने रास्ता रोककर न केवल अभद्रता की बल्कि उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़िता ने जब पूरी घटना अपनी मां को बताई तो मां सोफिया शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंची। लेकिन वहां न्याय मिलने के बजाय आरोप है। कि आरोपियों के परिजनों ने ही महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और कई जगह टांके लगाने पड़े।पीड़िता ने नगर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। एक तरफ जनपद के पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली की सराहना की जाती है। तो वहीं नगर कोतवाली और सिटी चौकी क्षेत्र में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उसके बाद शिकायत करने पर मारपीट जैसी गंभीर घटनाओं में भी अगर समय रहते कार्रवाई न हो,तो यह न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल है। बल्कि मिशन शक्ति जैसे अभियानों की प्रभावशीलता पर भी सीधा प्रहार है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है या फिर यह मामला भी कागजों तक सीमित रह जाएगा।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र