Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर नगर पंचायत में नाली निर्माण पर सवाल उठाने पर पत्रकार से...

फतेहपुर नगर पंचायत में नाली निर्माण पर सवाल उठाने पर पत्रकार से मारपीट का आरोप

ABN NEWS 247/नगर पंचायत फतेहपुर में नाली निर्माण में कथित अनियमितताओं पर सवाल के बाद बढ़ा विवाद पत्रकार ने सभासद प्रतिनिधि व साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया, एसपी को भेजा प्रार्थना पत्र में फतेहपुर कस्बे में नाली निर्माण कार्य को लेकर उठे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय पत्रकार ने निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाने के बाद अपने और अपने परिवार के साथ मारपीट व अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को डाक के माध्यम से प्रार्थना-पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला फैयाजपुरा निवासी पत्रकार बेचेलाल कश्यप ने अपने प्रार्थना-पत्र में कहा है कि उनके घर के पास नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। उनका कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया को लेकर उन्हें कुछ अनियमितताएं दिखाई दीं। जिस पर उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सवाल उठाए थे। फिलहाल मामला दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच चर्चा में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत सामने आई है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस नाली निर्माण कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। उसकी गुणवत्ता और कार्यप्रणाली को लेकर भी कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी विभागीय स्तर पर आधिकारिक जांच की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में लोगों की मांग है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

सीएसआईआर सीमैप के द्वारा कराया जा रहा ड्रोन से छिड़काव

नित्यानंद की रिपोर्ट सीएसआईआर सीमैप द्वारा लगातार टिकाऊ खेती पर कार्य किया जा रहा है। इसी टिकाऊ खेती के अन्तर्गत सीएसआईआर सीमैप के डायरेक्टर तथा...

सीतापुरः सदरपुर में पांच प्रतिबंधित पेड़ काटे गएः वन विभाग ने सिर्फ दो पेड़ों का जुर्माना लगाया, जांच की मांग

सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। महमूदाबाद ग्राम पंचायत के कन्धई पुरवा में हाल ही में पांच...

मिर्जापुर की बेटी आंशी सिंह पटेल ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 96.17% अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां स्थान, विधायक रिंकी कोल ने किया...

मिर्जापुर (लालगंज) से संवाददाता संजय दीप की रिपोर्ट मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र की होनहार छात्रा आंशी सिंह पटेल ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र