ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में दि बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई कार्यक्रम में उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही ग्राम न्यायालय के लिए भूमि चिन्हित कर उसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जिला न्यायाधीश ने कहा कि एक अधिवक्ता जितना अच्छा सामाजिक कार्य करेगा उतना ही बेहतर सामाजिक माहौल बनेगा। न्यायालयों के विधिवत संचालन से वादकारियों को भी लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि तहसील परिसर में संचालित ग्राम न्यायालय बेहतर तरीके से कार्य कर रहा है और इसमें अधिवक्ताओं का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए तहसील परिसर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन से वार्ता कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश ललित कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए कार्यक्रम को नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी, महामंत्री मनीष श्रीवास्तव,चेयरमैन इरशाद अहमद कमर तथा एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव,ओम प्रकाश यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हरिनाम सिंह वर्मा,राजेंद्र प्रसाद वर्मा, रामलाल,श्रवण कुमार वर्मा,धर्मेन्द्र श्रीवास्तव,सुनील सिंह,शिव प्रताप सिंह,फहद मंसूरी,रंगनाथ त्रिपाठी, रामसिंह चौहान, विकास श्रीवास्तव, अशोक यादव,गणेश शंकर मिश्रा, अनीत रावत,रमेशचन्द्र रावत, रामचन्द्र रावत सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



