बाराबंकी में विश्व शांति के लिए वैदिक महायज्ञ आयोजित
बाराबंकी। विश्व में बढ़ते युद्ध, आतंकवाद और प्राकृतिक संकटों के बीच मानवता की शांति और कल्याण की कामना को लेकर ओम् नमः शिवाय सेवा संस्थान द्वारा दिव्य फटिकेश्वर धाम में विशेष “वैदिक विश्व शांति महायज्ञ” का आयोजन किया गया। यह आयोजन बुधवार, 11 मार्च 2026 को बड़ी श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। संस्थान के सचिव व धाम के संयोजक आचार्य मनीषानन्द शास्त्री ने बताया कि वर्तमान समय में विश्व के कई देशों में युद्ध और तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसी परिस्थितियों में भारत की प्राचीन वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ और प्रार्थना के माध्यम से विश्व शांति की कामना की गई। उन्होंने बताया कि संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार पाल (वीरेंद्रानंद जी महाराज) ने वर्ष 2017-18 में अपने एक लेख में भविष्य में महामारी, प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध जैसी स्थितियों के बढ़ने की चेतावनी दी थी, जिसकी झलक वर्ष 2020 की कोविड-19 महामारी और उसके बाद बढ़ते वश्विक संघर्षों में देखने को मिली।
महायज्ञ में उपस्थित प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने विश्व के सभी देशों से युद्ध समाप्त कर शांति और सद्भाव स्थापित करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का संदेश देते हुए मानवता की खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर रामदास यादव, बृज किशोर यादव, रमेश यादव, सरवन यादव, चंदेश यादव, वीरेंद्र वर्मा, नन्हे लाल वर्मा, गुरु दीन वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
![]()



