Monday, September 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में 22 से 24 सितंबर तक निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर

फर्रुखाबाद में 22 से 24 सितंबर तक निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर

फर्रुखाबाद। एसएन साध ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगजनों की सहायता के लिए 22, 23 और 24 सितंबर को निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर एनएकेपी डिग्री कॉलेज के सामने स्थित सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा। आयोजक राकेश साध ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम पैर, कटे हुए हाथ वाले लोगों को कृत्रिम हाथ, पोलियोग्रस्त व्यक्तियों को कैलिपर और बैसाखी सहित आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, प्रिया साध ने बताया कि 18 अक्टूबर को महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श देंगी। इस दौरान मधु साध, गुंजा जैन और उदय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

RELATED ARTICLES

वर्धन दीक्षित ने जीते तीन स्वर्ण, बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस), फतेहगढ़ के एथलीट वर्धन दीक्षित ने सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक...

बाज़पुर में 422वां प्रकाश दिवस श्रद्धा से मनाया गया

बाज़पुर। स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 422वां प्रकाश दिवस और ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहिब जी...

15 साल से फुटपाथ निर्माण की मांग अधूरी, लोगों ने उठाए सवाल

बाजपुर। भोना-बिरहा रोड से भोना कॉलोनी तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण की मांग पिछले 14 से 15 वर्षों से लंबित होने का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र