Monday, September 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeताजा खबरबाज़पुर में 422वां प्रकाश दिवस श्रद्धा से मनाया गया

बाज़पुर में 422वां प्रकाश दिवस श्रद्धा से मनाया गया

बाज़पुर। स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 422वां प्रकाश दिवस और ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहिब जी का ग्रंथी स्थापना दिवस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महान गुरमति समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुई, जिसके बाद विशेष दीवान सजाया गया। समागम में सचखंड श्री दरबार साहिब के सिंह साहिब ज्ञानी राजदीप सिंह जी, हजूरी रागी भाई कमलजीत सिंह जी, मोगा के ढाडी जत्थे से भाई बलकरन सिंह जी बाज, हजूरी कीर्तनी जत्थे के भाई सोहन सिंह जी और हजूरी रैया बुंभी के भाई इकबाल सिंह जी ने अपनी हाजिरी भरी। रागी, ढाडी और कीर्तनी जत्थों ने गुरु इतिहास और गुरबाणी के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक समागम में भाग लेकर गुरबाणी का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया, जिसमें संगत ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

Loading

RELATED ARTICLES

फर्रुखाबाद में 22 से 24 सितंबर तक निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर

फर्रुखाबाद। एसएन साध ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगजनों की सहायता के लिए 22, 23 और 24 सितंबर को निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन...

वर्धन दीक्षित ने जीते तीन स्वर्ण, बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस), फतेहगढ़ के एथलीट वर्धन दीक्षित ने सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक...

15 साल से फुटपाथ निर्माण की मांग अधूरी, लोगों ने उठाए सवाल

बाजपुर। भोना-बिरहा रोड से भोना कॉलोनी तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण की मांग पिछले 14 से 15 वर्षों से लंबित होने का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र