Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसिरौली गौसपुर में गैस संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा...

सिरौली गौसपुर में गैस संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। लगभग एक सप्ताह से नहीं चल रही है गैस आपूर्ति करने वाली डिलीवरी वैन तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में रसोई गैस की किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सिरौली गौसपुर तहसील में पिछले एक सप्ताह से रसोई गैस की भारी कमी बनी हुई है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार गृहणियों को लकड़ी के चूल्हे से मुक्ति दिलाने और मुफ्त रसोई गैस उपलब्ध कराने की बात करती है। वहीं दूसरी ओर त्योहारों और वैवाहिक समारोहों के इस महत्वपूर्ण समय में आम जनता को गैस उपलब्ध न कराना सरकार की विफलता है। कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि देश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। ऐसे में रसोई गैस के दाम में प्रति सिलेंडर 60 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। जिसे उन्होंने आम जनता के मौलिक हितों पर कुठाराघात बताया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहसिन ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से सिरौली गौसपुर ब्लॉक में कुकिंग गैस की डिलीवरी वैन बंद कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एसेंशियल कमोडिटी एक्ट का उल्लंघन है। जिसके तहत आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं की जा सकती। इसके परिणामस्वरूप गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। और लोग दिनभर इंतजार करने को मजबूर हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि एसेंशियल कमोडिटी एक्ट के तहत आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और घर-घर तक मिलने वाली सुविधाओं को बहाल किया जाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता को तत्काल एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने और बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने का भी अनुरोध किया। ज्ञापन सौंपने वालों में पं0 बेचन लाल दीक्षित,ब्लाक अध्यक्ष मुरली रावत,परवेज अहमद, शिवकुमार वर्मा,मो0 इरफान,रंजीत कुमार,अमरेश कुमार,बदरूदीन वारसी,अनिता गौतम सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

सीएसआईआर सीमैप के द्वारा कराया जा रहा ड्रोन से छिड़काव

नित्यानंद की रिपोर्ट सीएसआईआर सीमैप द्वारा लगातार टिकाऊ खेती पर कार्य किया जा रहा है। इसी टिकाऊ खेती के अन्तर्गत सीएसआईआर सीमैप के डायरेक्टर तथा...

सीतापुरः सदरपुर में पांच प्रतिबंधित पेड़ काटे गएः वन विभाग ने सिर्फ दो पेड़ों का जुर्माना लगाया, जांच की मांग

सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। महमूदाबाद ग्राम पंचायत के कन्धई पुरवा में हाल ही में पांच...

मिर्जापुर की बेटी आंशी सिंह पटेल ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 96.17% अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां स्थान, विधायक रिंकी कोल ने किया...

मिर्जापुर (लालगंज) से संवाददाता संजय दीप की रिपोर्ट मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र की होनहार छात्रा आंशी सिंह पटेल ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र