Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति टीम की पहल से घरेलू विवाद सुलझा/दोनों पक्षों में हुआ...

मिशन शक्ति टीम की पहल से घरेलू विवाद सुलझा/दोनों पक्षों में हुआ समझौता/उपनिरीक्षक रूबी उत्तम मौजूद

ABN NEWS 247/बाराबंकी: मिशन शक्ति टीम की पहल से घरेलू विवाद सुलझा,दोनों पक्षों में हुआ समझौता/जनपद बाराबंकी के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक घरेलू विवाद का मामला पुलिस की सक्रिय पहल और समझाइश के चलते शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने इस प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,घरेलू विवाद से संबंधित एक प्रार्थना पत्र थाना कोतवाली नगर में प्राप्त हुआ था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला उप निरीक्षक श्रीमती किरण देवी,महिला उप निरीक्षक श्रीमती रूबी उत्तम एवं महिला आरक्षी प्रीति तिवारी ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना।पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक समझाया-बुझाया और आपसी संवाद के माध्यम से विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। टीम की समझाइश का सकारात्मक असर देखने को मिला,जहां दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलतियों को स्वीकार किया और एक-दूसरे से माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद या लड़ाई-झगड़ा नहीं करेंगे और आपसी सौहार्द बनाए रखेंगे। इस तरह मामला पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। परिवारजनों ने भी अपने घर-परिवार को फिर से बसाने में सहयोग करने के लिए थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस पहल से न केवल एक परिवार टूटने से बचा, बल्कि समाज में आपसी समझ और सौहार्द का संदेश भी गया।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

सीएसआईआर सीमैप के द्वारा कराया जा रहा ड्रोन से छिड़काव

नित्यानंद की रिपोर्ट सीएसआईआर सीमैप द्वारा लगातार टिकाऊ खेती पर कार्य किया जा रहा है। इसी टिकाऊ खेती के अन्तर्गत सीएसआईआर सीमैप के डायरेक्टर तथा...

सीतापुरः सदरपुर में पांच प्रतिबंधित पेड़ काटे गएः वन विभाग ने सिर्फ दो पेड़ों का जुर्माना लगाया, जांच की मांग

सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। महमूदाबाद ग्राम पंचायत के कन्धई पुरवा में हाल ही में पांच...

मिर्जापुर की बेटी आंशी सिंह पटेल ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 96.17% अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां स्थान, विधायक रिंकी कोल ने किया...

मिर्जापुर (लालगंज) से संवाददाता संजय दीप की रिपोर्ट मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र की होनहार छात्रा आंशी सिंह पटेल ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र