ABN NEWS 247/ अपर पुलिस महानिदेशक,लखनऊ जोन द्वारा 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट के तहत थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये 03.04.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन श्री प्रवीण कुमार द्वारा 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट के तहत थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण किया गया। यह प्रोजेक्ट ऑफिस मैनेजमेंट,साइबर पुलिसिंग,क्राइम मॉनिटरिंग,महिला सुरक्षा (मिशन शक्ति),ट्रैफिक और बीट ड्यूटी आदि क्षेत्रों को डिजिटल तरीके से सुव्यवस्थित करेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय,अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी,अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी श्री रामकिशुन राणा, क्षेत्राधिकारी श्री विजय शंकर यादव तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



