Thursday, November 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसिरौली गौसपुर बाराबंकी युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

सिरौली गौसपुर बाराबंकी युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

सिरौली गौसपुर बाराबंकी में युवक का शव मिलने से सनसनी

बाराबंकी। सिरौली गौसपुर बाराबंकी युवक का शव मिला मामले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामपुर कटरा निवासी मोहम्मद आसिफ (पुत्र मोहम्मद वैस) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

हैदराबाद से ईद मनाने घर आया था युवक

सिरौली गौसपुर बाराबंकी युवक का शव मिला मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आसिफ हैदराबाद में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। वह ईद के मौके पर अपने घर आया हुआ था। शुक्रवार शाम तक वह घर के पास टहल रहा था, लेकिन उसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शनिवार सुबह चौखंडी गांव के पास ईदगाह के पीछे बहने वाली कल्याणी नदी के किनारे उसका शव मिला। शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

सिरौली गौसपुर बाराबंकी युवक का शव मिला मामले में मृतक की मां ने उसके दोस्तों नईम, अकील और सिराज पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम को उसके दोस्त उसे बुलाकर अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार पूरी रात उसे तलाशता रहा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या और लूटपाट का आरोप लगाया है।

विवाद और रंजिश का भी मामला

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम गांव के ही एक व्यक्ति के साथ आसिफ का विवाद हुआ था। परिवार इस विवाद को भी हत्या का कारण मान रहा है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

फतेहपुर बाराबंकी शव मिला: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र