Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशस्वर्गीय विजयराम जायसवाल पत्रकार की स्मृति में शोक सभा का हुआ आयोजन...

स्वर्गीय विजयराम जायसवाल पत्रकार की स्मृति में शोक सभा का हुआ आयोजन पत्रकारों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

फतेहपुर बाराबंकी। स्वर्गीय विजयराम जायसवाल की स्मृति में शोक सभा का हुआ आयोजन/पत्रकारों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजली फतेहपुर तहसील सभागार फतेहपुर में स्वर्गीय विजयराम जायसवाल जी की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों,समाजसेवियों,व्यापार मंडल पदाधिकारियों,अधिवक्ताओं, शिक्षकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार शोकमय वातावरण में डूबा दिखाई दिया और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो उठीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल ने की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय विजय राम जयसवाल जी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनका जीवन सादगी,ईमानदारी, सामाजिक सेवा एवं मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा। उन्होंने हमेशा समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर जनसेवा का कार्य किया। उनका निधन क्षेत्र के लिए ऐसी क्षति है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं दिखाई देती। शोक सभा की शुरुआत दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने विजयराम जायसवाल के जीवन से जुड़े विभिन्न संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वे अत्यंत सरल विनम्र एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। समाज में उनकी पहचान एक ऐसे व्यक्ति के रूप में थी जो हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तैयार रहते थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विजयराम जायसवाल ने अपने व्यवहार एवं कार्यशैली से समाज में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने हमेशा सामाजिक सौहार्द,भाईचारे एवं आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का कार्य किया। वे हर वर्ग के लोगों के बीच समान रूप से लोकप्रिय थे और लोगों के दिलों में उनके प्रति विशेष सम्मान था। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। सभा के दौरान समस्त वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय विजयराम जायसवाल जी ने अपने जीवन में सदैव सकारात्मक सोच के साथ समाज को जोड़ने का कार्य किया। उनका व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी था। वे अपने व्यवहार से लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखते थे और हमेशा लोगों को एकजुट करने का प्रयास करते थे। उनके जाने से समाज ने एक सज्जन,कर्मठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डी के सिंह,राजीव नयन तिवारी,संजय शर्मा, फ़हीम सिद्दिकी,देवकली प्रसाद शुक्ला,नीरज शर्मा, प्रियांशु मिश्रा,मनजीत निगम, नसीम नदवी, पंकज जैन, अधिवक्ता नफीस,संतोष गुप्ता,अनूप सिंह, गणेश शंकर मिश्रा,प्रियंक शर्मा,मोहम्मद फैसल सिद्दीकी इंद्रजीत वर्मा एवं राजेश पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की कार्यक्रम के अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें। पत्रकार फहीम सिद्दीकी के संचालन में श्रद्धांजलि सभा शांतिपूर्ण एवं भावुक माहौल में संपन्न हुई जहां उपस्थित हर व्यक्ति ने स्वर्गीय विजयराम जायसवाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

मौसम का बदलेगा मिजाज, 31 मई तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार

सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की प्रशासन ने दी सलाह 28 मई से गर्मी की लहर से कुछ राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक...

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास - मंत्रियों, पार्टी नेताओं को दे रहे ज्ञापन - रिंग रोड से जाम की समस्या दूर...

भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रशासन ने की अपील

मीरजापुर। ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र