Thursday, November 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधपैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार;...

पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार; भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

*पैतृक संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी के लिए परिवार को न्याय का इंतजार, भू माफिया जमीन कब्जा करने की फिराक में*

विंध्याचल /मीरजापुर

प्रदेश सरकार द्वारा भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के दावों के बीच विंध्याचल से एक गरीब परिवार ने पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि बड़े भाई को गुमराह कर उनकी पूरी पुश्तैनी संपत्ति की रजिस्ट्री करा ली गई और अब पूरा परिवार बेघर हो गया है।

 

*क्या है मामला:*

पीड़ित रुपेश गुप्ता के अनुसार विंध्याचल स्थित मकान नंबर 1112 उनकी दादी की रजिस्टर्ड वसीयत वाली पैतृक संपत्ति है। वसीयत में चारों भाइयों का बराबर हक दर्ज है।

 

आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके बड़े भाई को बहला-फुसलाकर पूरी संपत्ति की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। रजिस्ट्री के बदले दिया गया 60 लाख रुपये का चेक भी बाउंस हो गया है। पीड़ित ने नगर पालिका में आपत्ति दर्ज कराई है।

 

*पीड़ित का दर्द:*

रुपेश गुप्ता का कहना है, “हम चारों भाइयों के पास यही एक मकान था। अब हमें घर से निकाल दिया गया है। खाने-पीने और सोने तक के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हमारे पास वसीयत समेत सारे कागजात हैं।”

 

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मौके पर अवैध निर्माण भी कराया जा रहा है। परिवार ने अपनी जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है।

 

*प्रशासन से गुहार:*

पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी मिर्जापुर और पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने IGRS पोर्टल और CM हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र