Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहीट वेव एवं लू प्रकोप के संबंध में अलर्ट एवं जारी एडवाइजरी:...

हीट वेव एवं लू प्रकोप के संबंध में अलर्ट एवं जारी एडवाइजरी: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर

हीट वेव एवं लू प्रकोप के संबंध में अलर्ट एवं जारी एडवाइजरी: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आई0एम0डी0), लखनऊ के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद मीरजापुर में दिनांक 22.05.26 तक हीट वेव संभावित मौसम रह सकता है l उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री पवन कुमार गंगवार की आम जनमानस से यह अपील है की हीट वेव के संबंध में निम्न सावधानियों का ध्यान रखते हुए कार्य करें :

हीट वेव एवं लू प्रकोप के दौरान क्या करें
1. जनपद मीरजापुर में नगर पालिका के कूड़ा संग्रहण वाहन से ऑडियो क्लिप के माध्यम से प्रतिदिन हीट वेव जागरूकता के संबंध में ऑडियो चलाया जा रहा है, कृपया उस पर ध्यान दीजिए l
2. पर्याप्त मात्रा में पानी पियें, प्यास को बिल्कुल भी टालें नहीं, प्यास लगने पर तत्काल पानी पीयें l
3. हल्के रंग के पसीना शोषण करने वाले हल्के वस्त्र पहने।
4. टोपी या सर पर गमछा रख कर धूप में चलें व आवश्यकतानुसार छाता का भी उपयोग किया जा सकता है l
5. अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को हल्के नमी वाली या गीले कपड़े से समय समय पर पोछते रहें और सर को ढक कर ही कार्य करें l
6. लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटा कर तत्काल सूती गीले कपड़े से पोछें तथा चिकित्सक से संपर्क करें l
7. यात्रा करते समय पीने का पानी साथ ले जाएं l
8. ओ0आर0एस, घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जिससे कि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।
9. हीट स्ट्रोक/हीट रैश/हिट क्रैंप के लक्षण जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सर दर्द, उबकाई, पसीना आना, मूर्छा आदि को पहचानॆं l
10. अपने घर को ठंडा रखें- पर्दे इत्यादी का उपयोग करें तथा शाम/रात के समय घर को ठंडा करने हेतु कुछ देर को सावधानीपूर्वक सभी खिड़की दरवाजे अवश्य खोल दें।
11. कार्य स्थल पर पीने हेतु ठंडा पानी अवश्य रखें l
12. कर्मियों को सीधी सूर्य की रोशनी से बचने हेतु सावधान करें ।
13. घर से बाहर होने की स्थिति में आराम करने की समयावधि को बढ़ायें।

हीट वेव एवं लू प्रकोप के दौरान क्या ना करें
1. जानवरों एवं बच्चों को कभी भी बंद खड़ी गाड़ियों में अकेला ना छोड़े।
2. गहरे रंग के तथा भारी एवं तंग कपड़े ना पहनें l
3. जब बाहर का तापमान अधिक हो तब श्रम साध्य कार्य बाहर न करें।
4. अधिक प्रोटीन तथा बासी एवं संक्रमित खाद्य एवं पेय पदार्थ का प्रयोग ना करें l अल्कोहल, चाय व काफी पीने से परहेज करें।

हीट स्ट्रोक के लक्षण
शुष्क त्वचा का होना, उच्च रक्तचाप, पसीना ना आना, तेज पल्स होना, श्वास गति में तेजी, सिरदर्द, मितली, थकान और कमजोरी होना, चक्कर आना, मस्तिष्क में क्षति होना l

Loading

RELATED ARTICLES

मौसम का बदलेगा मिजाज, 31 मई तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार

सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की प्रशासन ने दी सलाह 28 मई से गर्मी की लहर से कुछ राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक...

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास - मंत्रियों, पार्टी नेताओं को दे रहे ज्ञापन - रिंग रोड से जाम की समस्या दूर...

भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रशासन ने की अपील

मीरजापुर। ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र