ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/नगर बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर जनपद में 23/05/2026 को पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 0 द्वितीय चरण महिला सशक्तिकरण अभियान/साइबर जागरूकता/यातायात जागरूकता अभियान एवं ग्राम चौपाल के तहत- थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा रेलवे स्टेशन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी पर महिलाओं एवं बालिकाओं को एंटी रोमियो चेकिंग एवं नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर बाल श्रम,नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु -घरेलू हिंसा,बाल विवाह,पास्को एक्ट,गुड टच बैड टच व साइबर क्राइम संबंधी अपराध,महिला मिशन शक्ति केंद्र,यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरो-1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर ,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा , 108 एंबुलेंस सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना,कन्या सुमंगला योजना,वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई एवं थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी का सीयूजी नंबर 9454403067 से अवगत कराया गया सभी से उनकी उनकी समस्या पूछी किसी से कोई समस्या नहीं बताई।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



