Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली...

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली दहशत

बाराबंकी में सनसनी: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली दहशत

रिपोर्ट: चौधरी उस्मान अली, बाराबंकी
जनपद बाराबंकी के आलापुर क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक पेड़ से युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आलापुर क्षेत्र के दिहुवा मजरे गांव निवासी अनिल सिंह (32 वर्ष) पुत्र शिवप्रसाद का शव गांव के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि अनिल स्कूल वाहन चलाने का काम करता था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी।

शनिवार करीब 11 बजे जंगल की तरफ गाय चराने गए ग्रामीणों ने पेड़ से युवक का शव लटका देखा। पहले तो युवक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन सूचना फैलने पर गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की। मृतक की पहचान गांव निवासी शिवप्रसाद के छोटे बेटे अनिल सिंह के रूप में हुई।
घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता शिवप्रसाद और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों के मुताबिक अनिल किसी घरेलू विवाद में नहीं था, लेकिन वह आर्थिक परेशानियों को लेकर तनाव में रहता था।
सूचना पर आवास विकास चौकी इंचार्ज अभिषेक राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं डायल 112 और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

RELATED ARTICLES

मौसम का बदलेगा मिजाज, 31 मई तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार

सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की प्रशासन ने दी सलाह 28 मई से गर्मी की लहर से कुछ राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक...

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास - मंत्रियों, पार्टी नेताओं को दे रहे ज्ञापन - रिंग रोड से जाम की समस्या दूर...

भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रशासन ने की अपील

मीरजापुर। ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र