विंध्याचल/मिर्जापुर: युवा न्याय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सिंह यादव के मिर्जापुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष युवराज पाण्डेय व विंध्य समाज सेवा समिति के संस्थापक प्रभु नारायण पाण्डेय ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सिंह यादव ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर जिला और 2027 में सभी 5 विधानसभा सीटों पर मतगणना में सहयोग व अत्यधिक मतदान के लिए युवाओं को जागरूक किया जाए यह आगामी चुनाव की पूरी जिम्मेदारी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष युवराज पाण्डेय के नेतृत्व में सौंपी जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मां विंध्यवासिनी के पवित्र दरबार से दी जा रही है। इस घोषणा के बाद से विंध्याचल और मिर्जापुर के युवाओं में भारी उत्साह का माहौल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस फैसले पर आभार जताते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष युवराज पाण्डेय ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस बड़ी जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए नारा दिया कि “अबकी बार युवाओं का साथ, युवा शक्ति दल के साथ ।” इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय युवा और दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()



