Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजल संकट दूर करने के लिए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की...

जल संकट दूर करने के लिए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की बड़ी पहल

 

मिर्जापुर। आज दिनांक 23 मई 2026 को अष्टभुजा डाकबंगला में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आगमन पर क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने जल शक्ति मंत्री से क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट पर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने विशेष रूप से उन गांवों का मुद्दा उठाया, जहां जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब तक पानी नहीं पहुंच पाया है।

उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि भीषण गर्मी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में संबंधित योजनाओं पर तेजी से कार्य कराए जाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, विभागीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और प्रत्येक गांव तक पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सरकार द्वारा “हर घर नल, हर घर जल” के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रशासन को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading

RELATED ARTICLES

मौसम का बदलेगा मिजाज, 31 मई तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार

सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की प्रशासन ने दी सलाह 28 मई से गर्मी की लहर से कुछ राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक...

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास - मंत्रियों, पार्टी नेताओं को दे रहे ज्ञापन - रिंग रोड से जाम की समस्या दूर...

भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रशासन ने की अपील

मीरजापुर। ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र