सदानंद जी को डिप्टी एसपी पदोन्नति पर मिली शुभकामनाएं, पुलिस व समाज के लोगों ने जताई खुशी
रिपोर्ट: मनीष पाण्डेय, संवाददाता मिर्जापुर✍️
मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर में लंबे समय तक विभिन्न थानों में जनसेवा और कानून व्यवस्था के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले सदानंद जी को डिप्टी एसपी पद पर पदोन्नति मिलने पर खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन की मंशा के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले सदानंद जी की पदोन्नति को उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके कंधों पर डिप्टी एसपी के सितारे लगाए गए, जिसके बाद वे काफी भावुक और हर्षित नजर आए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली हमेशा से प्रेरणादायक रही है।
सदानंद जी के हमसाथी इंस्पेक्टर नीरज पाठक ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम और जनहित में किए गए कार्यों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि सदानंद जी आगे भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
इस मौके पर इंस्पेक्टर अजीत सिंह, इंस्पेक्टर अमित कुमार प्रजापति, थाना प्रभारी कटरा वैद्यनाथ सिंह, थाना प्रभारी शहर दयाशंकर ओझा, राजगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडे सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। वहीं सम्मानित पत्रकारों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने भी सदानंद जी की पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।
![]()



