ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कभी जिला अस्पताल में बाहर की दवाएं और इंजेक्शन लिखे जाने के आरोप लगते हैं। तो कभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को लेकर सवाल उठते हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बना ट्रॉमा सेंटर भी अब तक पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो सका है, जिसके चलते गंभीर मरीजों को अक्सर लखनऊ रेफर किया जाता है। जिला अस्पताल का निरीक्षण उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि कर चुके हैं। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों की शिकायतें पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी,सीएमओ डॉ. रंजन गौतम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या (सोनू) शर्मा की अध्यक्षता में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि लगभग 32 लाख आबादी वाले बाराबंकी जिले में आज तक सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं हो सकी है। संगठन का कहना है। कि जिला अस्पताल में लंबे समय से हृदय रोग विशेषज्ञ, अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सकों के पद खाली हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ और अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। राष्ट्रीय महासचिव आशु चौधरी ने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से न केवल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि सीएमओ ने मांगों को शासन स्तर पर भेजने और आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।भाकियू भानु ने ज्ञापन में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना, हृदय रोग एवं न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों की नियुक्ति,ट्रॉमा सेंटर को पूर्ण रूप से संचालित करने, सीएचसी-पीएचसी में पर्याप्त डॉक्टरों की तैनाती,निजी अस्पतालों की जांच तथा जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। संगठन का कहना है कि वर्षों से उठ रही इन मांगों पर यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री खालिद खान,मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा,सिद्धांत सिंह, पवन शर्मा, हर्ष सिंह,गुफरान वारसी, रिक्की वर्मा,अशरफ आलम,देवा रवि यादव,शरद शर्मा,वाजिद खान, शुभम गुप्ता,शमशेर वर्मा,उत्कृष्ट त्रिवेदी,उत्कर्ष ठाकुर,विवेक वर्मा, सुमित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
- रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



