- ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह अधिवक्ताओ ने बैच,अंगवस्त्र व बूके भेंटकर किया स्वागत जिला बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई द्वारा अपने सिविल कोर्ट स्थित अधिवक्ता चैम्बर पर सिविल डिफेस कोर के नवनियुक्त चीफ,डिप्टी व डिवीजिनल वार्डन का स्वागत एंव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह मे सर्वप्रथम सिविल डिफेस कोर के नवनियुक्त चीफ वार्डन नवीन सेठ,डिप्टी चीफ वार्डन जतिन गुप्ता,डिवीजिनल वार्डन सरदार भूपिन्दर पाल सिंह शैन्की को उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा बैच लगाकर बधाई दी। तत्पश्चात अधिवक्ताओ द्वारा बूके व शॉल भेंटकर बधाई दी गई। अंशुमान सिंह द्वारा भी सिविल डिफेंस टीम को अंगवस्त्र पहना कर उनका सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए हिसाल बारी किदवाई ने कहा कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक बाढ़, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की सुरक्षा और राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग करते हैं। लीगल रेमेडी और मेडिकल रेमेडी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए अधिवक्ता समाज ऐसी निष्काम सेवा भावना और अनुशासन की सराहना करता है। समारोह में नवनियुक्त सिविल डिफेस कोर पदाधिकारियो नवीन सेठ,जतिन गुप्ता व सरदार भूपेंद्र सिंह शैंकी ने अधिवक्ता समाज द्वारा किये गये सम्मान और स्वागत के लिए उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए सभी से अपने स्वास्थ्य के लिए अधिक सजग होने का आह्वान किया और किसी भी आकस्मिक दशा के लिए स्वयं को हर एक के लिए उपलब्ध बताया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से अधिवक्ता पुष्पेन्द्र कुमार सिंह,रमेश चंद्रा,रोहित निगम,अंशूमान सिंह,राजेंद्र बहादुर राणा,दिनेश त्रिपाठी, अशोक वर्मा, यासिर अराफात, देवेंद्र यादव, विजय पांडे,जिम्मी,अजय प्रताप सिंह,ज्ञान प्रकाश शुक्ला, प्रत्यूषकांत शुक्ला,संदीप कुमार,सचिन प्रताप, श्रवण सिंह, श्याम सिंह,आमिर खान, अनुराग यादव, प्रभात सिंह, प्रमोद यादव,सरफराज,अमित सिंह, अनूप अवस्थी नारद,सलाम मोहम्मद,प्रदीप पांडे, दारा यादव, नितीश पांडे, अंकुल वर्मा अंकुर सिंह, राहुल विक्रम, मो. शादाब, सफवान किदवाई, नंदिनी वर्मा, मो. अबू बक्र, नमिता पंकज, महमूद अंसारी, कुणाल, मंजेश वर्मा, शावेज खान, मान सिंह यादव, फरहीन, आशुतोष पाठक आलोक वर्मा, आदित्य वर्मा, अभय वर्मा, रीना मौर्य आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



