Tuesday, August 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर में भव्य पालकी यात्रा के साथ विराजमान हुईं स्फटिक की दो...

फतेहपुर में भव्य पालकी यात्रा के साथ विराजमान हुईं स्फटिक की दो दिव्य जिन प्रतिमाएं/वैदिक-विधान एवं जैन परंपरा के अनुसार हुआ मंगल प्रतिष्ठापन

ABN न्यूज 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में भव्य पालकी यात्रा के साथ विराजमान हुईं स्फटिक की दो दिव्य जिन प्रतिमाएं भगवान संभवनाथ एवं भगवान शांतिनाथ की प्रतिमाओं का वैदिक-विधान एवं जैन परंपरा के अनुसार हुआ मंगल प्रतिष्ठापन फतेहपुर,12 जुलाई कस्बे के पंचघरा स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में रविवार को अत्यंत श्रद्धा,भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में भगवान 1008 संभवनाथ एवं 1008 शांतिनाथ की दो नवीन स्फटिक जिन प्रतिमाओं का मंगल प्रवेश एवं विधि-विधानपूर्वक विराजमान समारोह संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर नगर में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुजन सम्मिलित हुए। ज्ञातव्य है कि विगत माह काकोरी (लखनऊ) में परम पूज्य पट्टाचार्य भगवंत श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में आयोजित भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में बहराइच निवासी धर्मानुरागी दंपत्ति सुधीर कुमार जैन एवं कामनी जैन द्वारा भगवान 1008 संभवनाथ (7 इंच) एवं भगवान 1008 शांतिनाथ (9 इंच) की स्फटिक प्रतिमाओं का पुण्यार्जक बनकर प्रतिष्ठापन कराया गया था। इन्हीं दिव्य एवं मनोहारी प्रतिमाओं को रविवार को फतेहपुर लाकर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में भगवान आदिनाथ वेदी पर विराजमान कराया गया। प्रातः 7:30 बजे पवन जैन एवं सुधा जैन के निज निवास से गाजे-बाजे, भक्ति-गीतों एवं जयघोषों के मध्य भव्य पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। पालकी यात्रा नगर के महावीर मार्ग होती हुई श्री महावीर जैन चैत्यालय (छोटे मंदिर) पहुंची,जहां श्रद्धालुओं ने आरती, पुष्पवर्षा एवं मंगल स्वागत किया। इसके उपरांत यात्रा पंचघरा स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पहुंची। मंदिर में जैन आगम एवं परंपरा के अनुसार भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन-अर्चन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुए। तत्पश्चात प्रतिमाओं को भगवान आदिनाथ वेदी पर विधिवत विराजमान कराया गया। कार्यक्रम के अंत में कल्याण मंदिर वंदना, दीप अर्चना एवं मंगल आरती का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।पूरे आयोजन में जैन समाज के सभी वर्गों का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिला। पालकी यात्रा एवं प्रतिष्ठापन समारोह में समाज अध्यक्ष सचिन जैन,महामंत्री प्रांशु जैन, आलोक जैन,के. के.जैन,पंकज जैन, राजा जैन,टीनू जैन,आशीष जैन सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन,महलाएं, युवा, बच्चे एवं सैकड़ों श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र