Tuesday, August 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशश्रावण कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और...

श्रावण कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश

मीरजापुर से बड़ी खबर

आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर मीरजापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनसुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण

डीएम और एसपी ने मड़िहान से कलवारी मार्ग होते हुए घोरावल शिव मंदिर जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों की स्थिति का जायजा लिया गया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

बाढ़ की स्थिति से निपटने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान धुरकर गांव स्थित बकहर नदी के पुल का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यदि अधिक बारिश के कारण पुल पर पानी भर जाता है तो श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर बकसरा गांव के वैकल्पिक मार्ग से कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित निकाला जाए।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही मार्ग परिवर्तन की स्थिति में साइनेज बोर्ड, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

समय से पूरी हों सभी तैयारियां

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, खंड विकास अधिकारी पटेहरा, राजगढ़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Loading

RELATED ARTICLES

मिर्जापुर में मंदिर की जमीन पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, पुजारी ने प्रशासन से लगाई कार्रवाई की गुहार

मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र से मंदिर की जमीन पर कथित अवैध प्लाटिंग और निर्माण का मामला सामने...

सावन के पहले सोमवार पर बूढ़ेनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

भोर से ही मंदिर में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ मिर्जापुर में सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर नगर के प्राचीन बूढ़ेनाथ मंदिर...

स्कूल गईं तीन छात्राएं रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटीं छात्राएं मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से तीन किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र