रिपोर्ट: मिर्जापुर
विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का उद्घाटन
मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के संगमोहाल, बथुआ, शिवपुर और पुरानी दशमी वार्डों में जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
सड़क, नाली और ट्यूबवेल जैसी सुविधाओं का विस्तार
नगर पालिका परिषद की ओर से संगमोहाल वार्ड में दो स्थानों पर सीसी सड़क, नाली और कवर निर्माण, शिवपुर वार्ड में रेहड़ा स्थित अस्पताल के पास बड़े ट्यूबवेल तथा बथुआ वार्ड में बिटुमिन सड़क निर्माण का कार्य कराया गया है।
विकास कार्यों को बताया जनसेवा का माध्यम
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि नगर के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न वार्डों में इन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विकसित भारत के संकल्प को मिलेगा बल
उन्होंने कहा कि नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से नागरिकों का जीवन आसान होगा और यह कार्य विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। नगर पालिका आगे भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।
जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद
इस अवसर पर सभासद मंजू देवी, गोवर्धन यादव, इंद्रजीत सिंह पटेल, हुकुम चंद मौर्य, सतीश उपाध्याय, भावेश शर्मा, रमन कुमार, राजकुमार दुबे, सचिन जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, विकास गुप्ता, रमाशंकर वर्मा, उपकार मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, राहुल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
![]()



