Monday, September 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशविंध्याचल पुलिस ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आरोपी...

विंध्याचल पुलिस ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: मिर्जापुर

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई

मिर्जापुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत विंध्याचल पुलिस ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन और ₹310 नकद बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है।

रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार, थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह तथा कस्बा इंचार्ज अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में रविवार तड़के करीब 4:30 बजे पटेंगहरा नाला रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिणी हिस्से से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

श्रद्धालुओं और यात्रियों को बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर मां विंध्यवासिनी धाम, विभिन्न घाटों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में श्रद्धालुओं व यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे। चोरी किए गए मोबाइलों को बाद में अलग-अलग लोगों को बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।

सात आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में समीर सरोज, पंकज कुमार, रोशन सरोज, मोहित सरोज, विकास विश्वकर्मा सहित दो बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अखिलेश्वर सिंह यादव तथा थाना विंध्याचल की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Loading

RELATED ARTICLES

फर्रुखाबाद में 22 से 24 सितंबर तक निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर

फर्रुखाबाद। एसएन साध ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगजनों की सहायता के लिए 22, 23 और 24 सितंबर को निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन...

वर्धन दीक्षित ने जीते तीन स्वर्ण, बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस), फतेहगढ़ के एथलीट वर्धन दीक्षित ने सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक...

बाज़पुर में 422वां प्रकाश दिवस श्रद्धा से मनाया गया

बाज़पुर। स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 422वां प्रकाश दिवस और ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहिब जी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र