कायमगंज/फर्रुखाबाद। थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए श्यामनगर गांव में कार्रवाई की। टीम ने मौके से 20 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण और करीब 300 किलो लहन बरामद किया। बरामद लहन को पुलिस और आबकारी टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे, जबकि आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी के नेतृत्व में आबकारी टीम ने भी अभियान में हिस्सा लिया। बताया गया कि टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान श्यामनगर गांव में अवैध रूप से शराब बनाए जाने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। टीम ने मौके से तैयार की गई 20 लीटर अवैध शराब को भी बरामद किया। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 300 किलो लहन मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। संयुक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है, ताकि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके। पुलिस के अनुसार मामले में बरामद सामग्री के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
![]()



