Wednesday, September 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशखेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन शस्त्र अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना प्रभारी आशीष कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक कपिल कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरसलान उर्फ हर्सलान पुत्र इम्तियाज, निवासी लाइनपार, मोहल्ला प्रेमपुरी, कस्बा व थाना खेकड़ा, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद तमंचे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना खेकड़ा में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उसके खिलाफ खेकड़ा थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमों को मिलाकर कुल आठ मुकदमे उसके आपराधिक इतिहास में सामने आए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कपिल कुमार, हेड कांस्टेबल हिमांशु कुमार और रिजर्व कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

श्यामनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर शराब और 300 किलो लहन बरामद

कायमगंज/फर्रुखाबाद। थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए श्यामनगर गांव में कार्रवाई की। टीम ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र