रिपोर्ट: मोहम्मद फैसल सिद्दीकी
स्थान: फतेहपुर, बाराबंकी।
गुरुवार को फतेहपुर तहसील परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव आदर्श पटेल के नेतृत्व में फतेहपुर विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए फतेहपुर थाने का पुलिस बल तहसील परिसर में तैनात रहा। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वापस लौट गए। इस दौरान विजय बहादुर वर्मा, मोहम्मद राहिल, पप्पू मलिक, अनिल वर्मा, रमेश चंद्र यादव, शिवबालक वर्मा, रिजवान, राम औतार गौतम, जयकरन यादव, शिव कुमार, रेहान और अतीक उर्फ पप्पू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()



