Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeताजा खबरफार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश शाखा बाराबंकी द्वारा नववर्ष अभिनंदन समारोह 2026 जिला...

फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश शाखा बाराबंकी द्वारा नववर्ष अभिनंदन समारोह 2026 जिला कोऑपरेटिव बैंक सभागार में आयोजित

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/सभागार बाराबंकी। फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश शाखा बाराबंकी द्वारा नववर्ष अभिनंदन समारोह 2026 जिला को ऑपरेटिव बैंक सभागार बाराबंकी में आयोजित किया गया। आज ही फेडरेशन के प्रदेश संगठन मंत्री तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बाराबंकी के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी सिंह विसेन का जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी डॉ डीके श्रीवास्तव,फार्मासिस्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुनील यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अतुल अवस्थी,जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्चना श्रीवास्तव, कार्यवाहक जिला आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शीला देवी,परिसर के प्रदेश संरक्षक डॉक्टर जय सिंह सचान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आर पी सिंह बिसेन को शुभकामनाएं देते हुए संगठनों में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। अपर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर डीके श्रीवास्तव ने उपस्थित विभिन्न विधाओं के संगठनों के सदस्यों एवंपदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आर पी सिंह बिसेन अपने कार्य क्षेत्र के अलावा समाज के हित में भी कार्य करते रहते हैं। उन्होंने जनपद में सामाजिक संगठनों नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन,आरोग्य भारती की जिला शाखा का भी गठन कराया इसके साथ ही कर्मचारी शिक्षक महासंघ तथा यूपी सिविल सर्विसेज प्लेयर्स एसोसिएशन का भी गठन किया जिसके माध्यम से कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने का कार्य किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ सुनील यादव ने कहा की फार्मासिस्ट फेडरेशन आयुर्वेदिक, यूनानी,वेटरिनरी होम्योपैथिक, एलोपैथिक तथा अन्य विधाओं के संगठनों का सामूहिक संगठन है ।फार्मेसी फेडरेशन ने विभिन्न विधाओं के फार्मेसिस्टों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है जो सराहनीय है। आज के कार्यक्रम मैं पहुंच कर डॉ नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के जिला महासचिव डॉक्टर रोहित प्रसाद,आरोग्य भारती की जिला अध्यक्ष डॉ अनुपमा टिबड़ेवाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण यादव, कर्मचारी शिक्षक महासंघ संरक्षक मंडल सदस्य तथा विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा खान,बेसिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह,डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्रा,फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला सचिव रमापति रावत,यूथ फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विराट यादव,संरक्षक उपेंद्र यादव आदि ने उपस्थित समुदाय को नववर्ष की एवं आर पी सिंह विसेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र शर्मा,रेखा दिक्षित,अमित द्विवेदी,धर्मेंद्र कुमार सिंह,धर्मेंद्र वर्मा, मनोज दुबे,आनंद चौधरी,महेंद्र पाल चौधरी,अशफाक अहमद,कौशल किशोर श्रीवास्तव,कौशल कुमार त्रिपाठी,मनोज कुमार वर्मा,रविंद्र सिंह, जेपी नायक, रामचेत वर्मा, डीएन वर्मा, शिवकरण यादव,वीरेंद्र कुमार त्रिवेदी,राकेश कुमार,प्रमोद कुमार,भगवानदीन,रामसमुझ वर्मा सियाराम रावत,सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विधाओं के फार्मासिस्ट सैकड़ो की संख्या में प्रसिद्ध फार्मासिस्ट तथा रिटायर्ड विंग के सदस्यों सहित 200 से अधिक संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। अंत में फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र वर्मा ने आए हुए अतिथियों को आभार व्यक्त किया कार्यक्रम मेंबड़ी संख्या में मीडिया के सम्मानित किया गया पत्रकार अरशद जमाल.पत्रकार चौधरी उस्मान अली.पत्रकार मोहम्मद अशरफ, पत्रकार मोहम्मद वसीम बन्धु भी उपस्थित रहे।रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

सीएसआईआर सीमैप के द्वारा कराया जा रहा ड्रोन से छिड़काव

नित्यानंद की रिपोर्ट सीएसआईआर सीमैप द्वारा लगातार टिकाऊ खेती पर कार्य किया जा रहा है। इसी टिकाऊ खेती के अन्तर्गत सीएसआईआर सीमैप के डायरेक्टर तथा...

सीतापुरः सदरपुर में पांच प्रतिबंधित पेड़ काटे गएः वन विभाग ने सिर्फ दो पेड़ों का जुर्माना लगाया, जांच की मांग

सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। महमूदाबाद ग्राम पंचायत के कन्धई पुरवा में हाल ही में पांच...

मिर्जापुर की बेटी आंशी सिंह पटेल ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 96.17% अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां स्थान, विधायक रिंकी कोल ने किया...

मिर्जापुर (लालगंज) से संवाददाता संजय दीप की रिपोर्ट मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र की होनहार छात्रा आंशी सिंह पटेल ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र