Sunday, June 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशविन्ध्याचल गंगा घाट की प्रमुख गलियों के चौड़ीकरण को लेकर उठ रहा...

विन्ध्याचल गंगा घाट की प्रमुख गलियों के चौड़ीकरण को लेकर उठ रहा है संशय जिलाधिकारी दे ध्यान

संवाददाता मीरजापुर मनीष पाण्डेय

मिर्जापुर/विंध्याचल। विंध्याचल गंगा घाट की प्रमुख गलियों के चौड़ीकरण को लेकर उठ रहा संशय अब केवल जनचर्चा का विषय नहीं, बल्कि जनभावना का प्रश्न बन चुका है। विंध्याचल में चल रहे ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर को लेकर जहां उत्साह है, वहीं गंगा घाट की गलियों की चौड़ाई को लेकर असमंजस भी कम नहीं है। स्थानीय लोगों के बीच अलग-अलग आंकड़े तैर रहे हैं—कहीं 25 फीट तो कहीं 35 फीट की चर्चा। लेकिन अब तक स्पष्ट नापी और आधिकारिक घोषणा न होने से लोग संशय के साए में जी रहे हैं। निर्माण कार्य में अपनी जीवनभर की पूंजी लगाने वाले परिवार इस दुविधा में हैं कि भविष्य में मुआवजा कितने क्षेत्रफल पर मिलेगा और चौड़ीकरण की वास्तविक सीमा क्या होगी।श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को देखते हुए यह जरूरी है कि कम से कम इतनी चौड़ाई हो कि एक वाहन आसानी से आ-जा सके। खासकर प्रमुख तीन घाटों के मार्गों को लेकर स्पष्टता अत्यंत आवश्यक है। जनपद प्रशासन को चाहिए कि शीघ्र संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर सीमांकन (मार्किंग) सार्वजनिक रूप से घोषित करे, ताकि अफवाहों पर विराम लगे और आमजन में विश्वास कायम हो।विंध्याचल केवल एक नगर नहीं, आस्था का केंद्र है। मिर्जापुर जिला प्रशासन यदि पारदर्शिता और स्पष्टता के साथ निर्णय सार्वजनिक करता है तो यह न केवल विकास कार्यों को गति देगा बल्कि श्रद्धालु हित और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा दोनों सुनिश्चित करेगा।

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र