Friday, May 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद चुनार का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद चुनार का किया निरीक्षण

संवाददाता मीरजापुर मनीष पाण्डेय

मीरजापुर 21 फरवरी 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने नगर पालिका परिषद चुनार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा भवन मानचित्र, जन्म मृत्यु नामांतरण आटि पटलो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन मानचित्र व जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर का अवलोकन किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चुनार को निर्देशित किया कि भवन मानचित्र नियमानुसार लम्बित प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया जाए एवं जन्म मुत्यु प्रमाण पत्र कम बनाए जाने पर निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदन पत्रो समय के अन्र्गत जन्म मुत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए। राजस्व निरीक्षक कक्ष में अभिलेखों के समुचित रखरखाव सही न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि रैक लगाकार दस्तावेजा व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कक्ष का निरीक्षण किया गया बताया गया कि 85 सफाई कर्मी एवं कुल कर्मचारियो की संख्या 141 है। जिलाधिकारी ने नामांतरण रजिस्टर में अद्यतन स्थिति स्पष्ट करने के लिए आवश्यक संशोधन करने, नक्शा व नामांतरण की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूर्ण कराने और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में अनावश्यक परेशान न करने का निर्देश दिया। आदर्श नगर पालिका के अंतर्गत निर्मित दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता बरतते हुए निर्धारित किराया व प्रीमियम तय कर नीलामी कराएं ताकि आय में वृद्धि हो सके। निरीक्षण के दौरान चकईपुर में निर्मित सीसी सड़क के निर्माण के लिए तैयार आगणन पर आपत्ति जताते हुए असंतोष प्रकट किया। मुहल्ले में एक अन्य सीसी सड़क के लगभग चालीस लाख रुपये के आगणन पर भी असंतोष जताया और निर्देशित किया कि कार्य के सापेक्ष ही नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा पूरे प्रकरण का पुनरीक्षण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर में चल रहे विकास संबंधी निर्माण कार्यों के सम्बधं में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चुनार विजय कुमार यादव को निर्देशित किया कि शासन से प्राप्त धन का सदुपयोग करते हुए सभी परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग व समय से पूर्ण कराई जाएं तथा कार्य में विलंब करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्ण परियोजनाओ का उपयोगिता प्रमाण पत्र भेज दिया जाए। अमृत सरोवर, वंदन योजना के तहत घाट तथा उपवन निर्माण कार्य विलंब पर असंतोष जताया। जिलाधिकारी ने उपवन योजना के लिए प्रभागीय वनाधिकारी से वार्ता कर समन्वय स्थापित करते हुउ कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। 15वें वित्त के कार्य तत्काल शुरू कराने तथा नगर के विद्यालयों में एमडीएम शेड निर्माण कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0 व अन्य शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे यदि आवश्यकता पड़े तो स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करें। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन नगर पालिका चुनार मंसूर अहमद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चुनार विजय यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Loading

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ उत्सव मनाया गया

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी फतेहपुर बाराबंकी। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहपुर बाराबंकी में अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा...

संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अभियुक्तों वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान थाना घुंघटेर, कुर्सी, माती शामिल 38अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्यवाही

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी नगर बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा...

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन मिशन शक्ति फेज-05 द्वितीय चरण के दृष्टिगत द्वारा जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्धिकी बाराबंकी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज- 05 द्वितीय चरण के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र