संवाददाता मीरजापुर मनीष पाण्डेय
मिर्जापुर। जनपद के किसानों के लिए आज का दिन राहत और विश्वास का संदेश लेकर आया। दिनांक 21 फरवरी 2026 को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित NIC, मिर्जापुर में कृषक दुर्घटना बीमा एवं फसल बीमा योजना के अंतर्गत भव्य चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी तथा मझवां विधायक श्रीमती सूचिस्मिता मौर्य जी ने किसानों को फसल नुकसान की बीमा धनराशि एवं कृषकों की दुर्घटना में असामयिक निधन की स्थिति में ₹5,00,000 की सहायता राशि के चेक वितरित किए आज माननीय विधायक जी द्वारा कुल ₹9 करोड़ 43 लाख 98 हजार रुपये की धनराशि किसानों को वितरित की गई। जिले के सभी विकासखंडों से आए किसानों ने योजना का लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहा कि सरकार किसानों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। फसल बीमा एवं कृषक दुर्घटना बीमा योजना किसानों के जीवन में कठिन समय में सहारा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।मुख्यमंत्री कृषक बीमा कल्याण योजना के अंतर्गत चेक प्राप्त करने वाले प्रमुख लाभार्थियों में श्रीमती सुधा देवी, श्री मनीष कुमार, श्री शुभम एवं शिवम, श्रीमती रीता सिंह, श्रीमती सोमारी देवी, श्रीमती रंपा देवी सहित अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री विशाल कुमार,उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र,उप कृषि निदेशक श्री विकेश कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, किसान यूनियन से श्री प्रहलाद सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री मनीष सिंह, ग्राम प्रधान श्री ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
![]()



