ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली गई एवं पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी। परेड और टोलीवार ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट चेक किया गया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की विशेष समीक्षा की गई। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में इन आरक्षियों के कौशल और अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं आगामी दीक्षांत परेड के दृष्टिगत आरक्षियों की ड्रिल और मार्च-पास्ट का अवलोकन किया गया व परेड की एकरूपता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी-112 पीआरवी का निरीक्षण किया गया, वाहनों में मानक के अनुसार समस्त आपातकालीन उपकरण क्रियाशील रखने और वाहनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स का भ्रमण कर शस्त्रागार, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



