Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशडीएम के निर्देशानुसार नगर पालिका नवाबगंज में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण...

डीएम के निर्देशानुसार नगर पालिका नवाबगंज में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/नवाबगंज बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंज में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न/जनपद के नगर पालिका परिषद नवाबगंज स्थित शिव सिंह सरोज सभागार में शुक्रवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामित सदस्यों ने विधिवत शपथ ली और अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के दौरान नव-नामित सभासदों ने कहा कि वे अपने पद का सदुपयोग करते हुए नगर पालिका क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को अधिकारियों व नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष रखकर उनके समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती रामेश्वरी त्रिवेदी (लखपेड़ाबाग) ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और क्षेत्र के अधूरे कार्यों को पूरा कराने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। नामित सभासदों के नाम:श्री चन्द्रहास वर्मा लक्ष्मणपुरी, बाराबंकी श्री मनोज कुरील दशहराबाग,बाराबंकी श्रीमती रामेश्वरी त्रिवेदी लखपेड़ाबाग,बाराबंकी श्री अभिषेक गुप्ता,नीरज धनोखर घंटाघर मेन मार्केट,बाराबंकी श्रीमती चांदनी सिंह (लखपेड़ाबाग, बाराबंकी कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी अंगद सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष भूलन वर्मा, डॉ. विवेक वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आधिकारिक सूचना:नगर विकास अनुभाग-6, लखनऊ की अधिसूचना संख्या 321/नौ-6-2026 दिनांक 14 मार्च 2026 के तहत उपरोक्त सभी सदस्यों को नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा 43 के अंतर्गत शपथ ग्रहण आवश्यक होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 10 अप्रैल 2026 को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र