Friday, November 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा का पाठ, एसपी ने दी...

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा का पाठ, एसपी ने दी अहम जानकारी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक,साइबर व यातायात नियमों की दी जानकारी। बाराबंकी रविवार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम देव कालिया में महिला सशक्तिकरण,साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के उप निरीक्षक श्री मानेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनुरूप,महिला आरक्षी स्नेह लता एवं होमगार्ड संतराम द्वारा गांव की महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। टीम द्वारा घरेलू हिंसा,बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति विस्तार से जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही महिला मिशन शक्ति केंद्र की सेवाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1076, (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन),1090 (वूमेन पावर लाइन),1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन),1930 (साइबर हेल्पलाइन),112 (पुलिस आपातकालीन सेवा),108 (एंबुलेंस) व 102 (स्वास्थ्य सेवा) की जानकारी दी गई। इसके अलावा सरकार की लाभकारी योजनाएं जैसे सामूहिक विवाह योजना,कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन के बारे में भी विस्तार से बताया गया और पंपलेट वितरित किए गए। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं भी पूछी गईं,लेकिन किसी ने कोई विशेष समस्या नहीं बताई।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र