Wednesday, September 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसाईं ग्रुप आफ कॉलेज में प्राचीन चिकित्सा पद्धति स्वास्थ्य स्वालंबन आयुष मंत्रालय...

साईं ग्रुप आफ कॉलेज में प्राचीन चिकित्सा पद्धति स्वास्थ्य स्वालंबन आयुष मंत्रालय कार्यशाला का आयोजन

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

फतेहपुर बाराबंकी। शनिवार को साईं ग्रुप आफ कॉलेज में प्राचीन चिकित्सा पद्धति से स्वास्थ्य स्वालंबन आयुष मंत्रालय की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष विभाग के डॉक्टर रत्नेश,योगाचार्य शशी कुमार,महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन राठौर,उप प्रबंधक विक्रांत राठौर,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश शुक्ला ने सभी का स्वागत किया राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड आयुष मंत्रालय की ओर से बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के तहत महाविद्यालय में पूर्व में विभिन्न औषधि पौधों को रोपित कर हर्बल गार्डन विकसित किया जा चुका है। इस प्रकार की औषधियां के द्वारा जटिल से जटिल तथा साधारण रोगों का इलाज प्रभावी ढंग से पूर्ण रूप से किया जा सकता है। जिसका किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव हमारे शरीर पर नहीं पड़ता है। अतः हमें अपनी वनस्पतियों के संरक्षण की अति आवश्यकता है। डॉक्टर रत्नेश ने विभिन्न प्रकार के औषधि पादपो जैसे ब्राह्मी तुलसी घृतकुमारी आदि पौधों से होने वाले लाभ के बारे में एवं इन वनस्पतियों के पहचान के बारे में प्रमाणिक जानकारी दी योगाचार्य डॉक्टर शशी कुमार ने छात्रों को योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर की अवधारणाएं प्रस्तुत की और बताया कि योग तथा हर्बल औषधि के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर शरीर की व्याधियों से बचा जा सकता है। डॉक्टर शशी जी ने पाश्चात्य चिकित्सा के आपात स्थिति में ही प्रयोग पर बल दिया और बताया कि इस चिकित्सा के विभिन्न प्रकार के दुष्प्रभाव को आयुर्वेद के द्वारा सही किया जा सकता है। महाविद्यालय में विकसित हर्बल गार्डन के अवलोकन के समय खेल शिक्षक दीपक कुमार वर्मा अनुशासन प्रमुख यू पी सिंह, आदर्श कुमार वर्मा जी ने डॉक्टर शशी एवं रत्नेश जी से वन औषधीय के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की जिम दशमूल त्रिकटू तुलसी गिलोय एवं व्यायाम के माध्यम से शरीर के विषाक्त और मेघा प्रखर के लिए शंखपुष्पी का प्रयोग करने के लिए सलाह दी कार्यशाला में उपस्थित डॉक्टर छात्रों एवं प्रवक्ताओं का महाविद्यालय के उप प्रबंधक विक्रांत राठौर ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर आयुर्वेद फार्मेसी बीएससी ए जी के छात्र-छात्राओं में देवेंद्र वर्मा हिमांशु राजकमल ऋषभ मिलिंद आभा प्रियांशी शिवरात्रि के साथ-साथ सिद्धि जैन इमरान खान कृष्ण कुमार मनीष वर्मा पवन यादव के साथ-साथ सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र