Sunday, June 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशधार्मिक स्थल व आबादी में पोल्ट्री फार्म को एसडीएम के आदेश पर...

धार्मिक स्थल व आबादी में पोल्ट्री फार्म को एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार व पुलिस बल की उपस्थिति में हुआ खाली

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

फतेहपुर बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत के अंतर्गत में फैयाजपूरा में एक धार्मिक स्थल के निकट व आबादी में चल रहे पोल्ट्री फार्म को एसडीएम कार्तिकेय सिंह के आदेश पर तहसीलदार व पुलिस बल की उपस्थिति में नगर पंचायत प्रशासन ने खाली करवा दिया। कस्बे के मुहल्ला फैयाजपुरा में नियामत उल्ला,रहमत उल्ला द्वारा आर एन पोल्ट्री फार्म के नाम से मुर्गा फार्म का संचालन किया जा रहा था। मोहल्लेवासियों का आरोप कि उपरोक्त मुर्गा फार्म मानक के विपरीत होने के साथ आबादी व सन्तोषी माता मन्दिर के निकट होने से एक तरफ पोल्ट्री फार्म से निकलने वाली गन्दगी से बीमारियां फैलने की सम्भावना बनी रहती है। वहीं धार्मिक स्थल के निकट होने के चलते श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। पोल्ट्री फार्म को हटाये जाने के लिए राष्ट्रीय बजरंगदल,सभासद प्रतिनिधि सौरभ वर्मा आदि ने कई बार स्थानीय प्रशासन व उच्चाधिकारियों से गुहार लगायी जिस पर उप पशुचि कित्साधिकारी,अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत,सीएचसी अधीक्षक की कमेटी बनाकर जांच करायी गयी जिसमें कमेटी ने मुर्गा फार्म को मानक के विपरीत व आबादी में होने की पुष्टि कर हटाये जाने की सिफारिश की थी। परन्तु इस सिफारिश को ठण्डे बस्ते में डालकर तहसील व नगर पंचायत प्रशासन पोल्ट्री फार्म संचालक के साथ नोटिस-नोटिस खेलता रहा। बीते दिनो तहसील में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राष्ट्रीय बजरंगदल व सौरभ वर्मा आदि ने पोल्ट्री फार्म को हटवाये जाने की शिकायत दर्ज करायी थी जिसकी पुनः जांच तहसीलदार,ईओ,पशु चिकित्साधिकारी द्वारा की गयी। शिकायत सही पाये जाने पर एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार वैशाली अहलावत, ईओ सन्घ्या मिश्रा,उप पशु चिकित्साधिकारी नितेश राय,नगर चौकी इन्चार्ज अजय पाण्डेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और संचालक को पोल्ट्री फार्म हटाने के लिए कहा जिस पर संचालक ने फार्म पर मौजूद मुर्गों को वाहन में भरकर खाली कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि संचालक को दोबारा मुर्गा पालन न किये जाने के आदेश दिये गये हैं।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र