Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशविधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने विकास कार्यों की शुरुआत की

विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने विकास कार्यों की शुरुआत की

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। नगर पंचायत फतेहपुर में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए शनिवार को एक अहम परियोजना की शुरुआत की गई। विधानसभा 266 कुर्सी क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत फतेहपुर के कटघरा लहसी में लगभग 2 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गौशाला का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। इस गौशाला के निर्माण से जहां सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा वहीं किसानों को भी फसलों के नुकसान से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। विधायक ने आगे कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नगर पंचायत फतेहपुर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिनमें सड़क,जल निकासी, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शील रत्न मिहिर,जिला मंत्री रजनीश कुमार वर्मा,मंडल अध्यक्ष करुणा शंकर शुक्ला,रंजीत कुमार लोधी, आदर्श नगर पंचायत के पूर्व बीजेपी उम्मीदवार महंत हेमंतदास,नामित सभासद टीनू जैन, दया शंकर जोशी,राकेश गुप्ता, रामचंद्र वर्मा,सतीश कुमार,प्रांजल सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत के चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी,विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का संचालन अंशुमान मिश्रा ने कुशलतापूर्वक किया। उन्होंने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की विकास परियोजनाएं क्षेत्र की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगी। भूमि पूजन के उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान भी किया गया और कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

बदलीघाट अखाड़ा जीर्णोद्धार मीरजापुर का शिलान्यास

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र