मिर्जापुर/विन्ध्याचल। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव/बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत आज नगर मण्डल पश्चिमी के पुरानी अंजही, बुन्देलखण्डी वार्ड में भाजपा पदाधिकारियों के साथ घर घर संपर्क कर माताओं बुजुर्गों और युवाओं से मुख्य अतिथि पुर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर, श्याम सुंदर केशरी ने सीधा संवाद किया उक्त संपर्क अभियान भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व मे हुईं। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ वरिष्ठजन, प्रेम कुमार लुण्डिया मंगल दास मोदनवाल सुशील मुसदी घनश्याम अग्रहरी जी को सम्मानित कर उनका स्वागत, अभिवादन किया।
वार्ड सम्पर्क के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, के सरकार मे विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से भेंटकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा। केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष प्रदेश में भाजपा सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को अवगत कराकर कहा की सबका साथ सबका विकाश मोदी योगी सरकार कर रही है, विपक्षी पार्टिया केवल जातिवाद का जहर घोलकर वोट के चक्कर मे रहती है, आम जनता विपक्षी पार्टीयो के सत्ता के लोभ को समझ चुकी है,मोदी योगी सरकार से आम जनता खुश है नगर मण्डल पश्चिमी के नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा की मोदी योगी सरकार मे विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश बन रहा है, डबल इंजन की सरकार मे काम दमदार हो रहा है।
विपक्षी पार्टीया हताश परेशान है,आम जनता को मोदी योगी सरकार पसंद है,सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी केवल जातिवाद के सहारे सत्ता पाना चाहते है,मोदी योगी सरकार मे आम जनता ने जातिवाद को नकार कर, विकाश के रास्ते को चुना है,
उक्त संपर्क अभियान में पुर्व जिला कोषाध्यक्ष, संजय यादव जी, मण्डल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह जी, मण्डल उपाध्यक्ष रुपेश यादव सचिन जायसवाल , विजय निषाद, शक्तिकेंद्र संयोजक विजेंद्र गुप्ता,संजय चौरसीया,रवि टंडन , नगर मंत्री गोपाल अग्रवाल , नगर मंत्री अमरेश सोनकर , पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष, जी• डी• बिनानी कॉलेज अभिषेक केशरवानी , सर्वेश दुबे , सीमा खत्री , मनोज केसरी , अखिलेश अग्रहरि , मनीष विश्वकर्मा , हेमंत श्रीवास्तव , अंशु गुप्ता , मनमोहन जयसवाल जी, राजू वर्मा , संतोष कुमार , अभिषेक शुक्ला , प्रकाश रत्ना जी, नागेश्वर जी, बुथ अध्यक्षगण, एवं सम्मानित जनता जनार्दन सम्मिलित रहे।
भाजपा का ‘गांव चलो अभियान’ तेज, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने किया जनसंपर्क
![]()



