Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षा के बग़ैर कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में उन्नति नहीं...

शिक्षा के बग़ैर कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में उन्नति नहीं कर सकता:अहमद सईद हर्फ़/छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए सभी विषयों का ज्ञान प्राप्त करना होगा

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। शिक्षा के बग़ैर कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में उन्नति नहीं कर सकता:अहमद सईद हर्फ़ छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए सभी विषयों का ज्ञान प्राप्त करना होगा:अज़मतुन निसा/अहमद एजूकेशनल एकेडमी के मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी व मैडल देकर किया गया सम्मानित शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के बगैर कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में उन्नति नहीं कर सकता। शिक्षा से ही शैक्षिक, बौद्धिक,सामाजिक, आर्थिक आदि विकास होते हैं। उपरोक्त विचार अहमद एजुकेशनल एकेडमी,ईदगाह रोड,निकट मस्जिद आयशा फतेहपुर में आयोजित एजुकेशनल सेमीनार के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट लखनऊ के एडवोकेट एवं जमीअत उलमा बाराबंकी के लीगल एडवाइज़र अहमद सईद हर्फ़ ने व्यक्त किये उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि मैंने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है इसलिए मेरी प्रधानाचार्या जी से गुजारिश है। कि गरीबी की वजह से कोई बच्चा पढ़ाई-लिखाई से वंचित न होने पाए मुझे इस बात पर गर्व है कि अहमद एजुकेशनल एकेडमी के सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। मैं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी छात्र-छात्राओं को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही एकेडमी की प्रधानाचार्य अज़मतुन निसा ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिष्टाचार,सभ्यता और संस्कार के लिए शिक्षा प्राप्त करना बहुत ज़रूरी है। आज का दौर आधुनिक दौर है। अगर छात्र-छात्राएँ अपने को समय के साथ अपडेट नहीं कर पाए तो वो बहुत पीछे रह जाएंगे छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए सभी विषयों का ज्ञान प्राप्त करना होगा। इस एजुकेशनल सेमिनार का प्रारम्भ मशहूर शायर अल्लामा इक़बाल की नज़्म, लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी से हुआ और समापन राष्ट्रगान से हुआ। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी और मैडल देकर एकेडमी की ओर से सम्मानित भी किया गया। सेमिनार का सफल संचालन छात्रा हिरा ज़ैनब ने किया। इस अवसर पर एकेडमी के शिक्षक, शिक्षिकाएँ,अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र