Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशआचार्य श्री चंद्रदेव इंटर कॉलेज/परीक्षा फल वितरण समारोह एवं विद्ययम ए.आई. एप/भव्य...

आचार्य श्री चंद्रदेव इंटर कॉलेज/परीक्षा फल वितरण समारोह एवं विद्ययम ए.आई. एप/भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर बाराबंकी। आचार्य श्री चंद्रदेव इंटर कॉलेज में बुधवार को परीक्षा फल वितरण समारोह एवं विद्ययम ए.आई. एप के शुभारंभ का भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिष्ठान बाबा मैरिज लॉन में विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम चन्द्र वर्मा जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के महत्व को समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर विद्ययम ए.आई. एप का भी विधिवत लोकार्पण किया गया। एप के ओनर आकाश जी ने बताया कि यह एप विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से अध्ययन में सहायता प्रदान करेगा तथा शिक्षा को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में इस प्रकार के नवाचार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यालय के प्रबंधक महंत हेमंत दास जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी समावेश समय की आवश्यकता है और विद्ययम ए.आई. एप इस दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस एप का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन का माध्यम बना बल्कि आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र