Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस कस्टडी से गांजा तस्कर फरार संतरी को धक्का देकर भागा आरोपी...

पुलिस कस्टडी से गांजा तस्कर फरार संतरी को धक्का देकर भागा आरोपी पुलिस की तत्परता उठे अहम सवाल

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

थाना सफदरगंज बाराबंकी। जनपद में पुलिस कस्टडी से गांजा तस्कर फरार संतरी को धक्का देकर भागा आरोपी मचा हड़कंप बाराबंकी के सफदरगंज थाने से गांजा तस्करी में पकड़ा गया आरोपी संतरी को धक्का देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया फरार आरोपी की तलाश जारी है। सफदरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया एक आरोपी रविवार सुबह पेशाब के बहाने संतरी को धक्का देकर थाने से फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रात में पकड़े गए थे दो तस्कर,सुबह एक फरार
जानकारी के अनुसार,बीती रात सफदरगंज पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के जीतनगर निवासी दो अभियुक्तों ज्ञानू और रमाकांत को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। संतरी को धक्का देकर मौके से भागा रविवार सुबह आरोपी ज्ञानू ने संतरी पर तैनात होमगार्ड जैसीराम यादव से पेशाब जाने की अनुमति मांगी। जैसे ही संतरी उसे बाहर ले जा रहा था। आरोपी ने अचानक धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण,सर्च ऑपरेशन जारी घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर शौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक फरार आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है। दूसरे आरोपी को भेजा गया जेल, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि दूसरे आरोपी रमाकांत को जेल भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस की सजगता पर उठे सवाल इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कस्टडी प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि फरार आरोपी को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र