Tuesday, August 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी: डॉ. अनुराग सक्सेना

पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी: डॉ. अनुराग सक्सेना

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

बाराबंकी। पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉ. अनुराग सक्सेना पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं है। बल्कि यह समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि वे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की आवाज को दबाने के बजाय उसे मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथे स्तंभ का दर्जा माना गया है। इसलिए पत्रकारों को निष्पक्षता सत्यता और निर्भीकता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। वर्तमान समय में जब सूचनाओं का प्रवाह तेजी से हो रहा है। तब पत्रकारों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। डॉ. सक्सेना ने सभी पत्रकारों से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बनें तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों को किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना सत्य को सामने लाना चाहिए, ताकि समाज में पारदर्शिता और जागरूकता बनी रहे। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही दिशा दिखाना और जनहित की रक्षा करना है। ऐसे में हर पत्रकार को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र