Wednesday, August 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजन आक्रोश महिला पदयात्रा आयोजित नारी शक्ति ने दिखाई एकजुटता

जन आक्रोश महिला पदयात्रा आयोजित नारी शक्ति ने दिखाई एकजुटता

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

राम सनेहीघट बाराबंकी। राम सनेही घाट में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन नारी शक्ति ने दिखाई एकजुटता दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल बनीकोडर एवं दरियाबाद पूर्वी में भाजपा के जन आक्रोश अभियान के तहत महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तथा माननीय मंत्री श्री सतीश शर्मा के निर्देश पर संपन्न हुआ। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं,जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव,मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण जनजागरण और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। पदयात्रा में शामिल मातृशक्ति ने एकजुट होकर समाज में अपनी सक्रिय भूमिका का परिचय दिया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर लोगों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया और जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया। इस अवसर पर कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावी बना कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने महिलाओं से आगे बढ़कर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। यह पदयात्रा न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक बनी बल्कि क्षेत्र में जनजागरण का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एकजुटता बनाए रखने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र