नित्यानंद की रिपोर्ट
सीएसआईआर सीमैप द्वारा लगातार टिकाऊ खेती पर कार्य किया जा रहा है। इसी टिकाऊ खेती के अन्तर्गत सीएसआईआर सीमैप के डायरेक्टर तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार वर्मा के आदेशानुसार हालीआन प्रोजेक्ट के अंतर्गत रामनगर क्षेत्र ग्राम चंदनपुरवा,वगैरा,बड़ागांव में किसानो के खेतों में ड्रोन से दवा का छिड़काव किया गया। जिसमें आई ड्रोन पायलट अनीस अली,हिमांशु सिंह तथा दिवंशी ने सीमैप के हालीआन प्रोजेक्ट से जुड़े किसानों के खेतों में जाकर ड्रोन से दवा का छिड़काव किया
इस मौक़े पर उपस्थित हालीआन प्रोजेक्ट के लीड किसान ऋषि यादव,अजय यादव,कमलापति यादव, सीएसआईआर सीमैप शोधार्थी मयंक श्रीवास्तव,अंकुल वर्मा ,धर्मेन्द्र सिंह वर्मा,अमरेंद्र कुमार सिंह आदि ने लीड किसानों के खेतों पर उपस्थित हो कर ड्रोन से छिड़काव कराया तथा सिनर्जी से रवि वर्मा उपस्थित रहे।
![]()



