Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमिर्जापुर जेल में डीएम-एसपी की छापेमार जांच, अधिकारियों में मचा हड़कंप

मिर्जापुर जेल में डीएम-एसपी की छापेमार जांच, अधिकारियों में मचा हड़कंप

जिला कारागार में डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
बैरक से भोजनालय तक खंगाली हर व्यवस्था

मिर्जापुर। जिला कारागार में व्यवस्थाओं की सख्ती से पड़ताल करते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को अचानक जेल का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों के संयुक्त दौरे से जेल प्रशासन में हलचल मच गई।डीएम और एसपी ने कैदियों की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा पूरे जेल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, खान-पान की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम-एसपी की इस आकस्मिक निरीक्षण से जेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिया कि कैदियों की सुरक्षा, सुविधा और जेल की साफ-सफाई में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी सुधार के निर्देश जारी किए गए।यह निरीक्षण जेल में पारदर्शिता, अनुशासन और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Loading

RELATED ARTICLES

मौसम का बदलेगा मिजाज, 31 मई तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार

सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की प्रशासन ने दी सलाह 28 मई से गर्मी की लहर से कुछ राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक...

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास - मंत्रियों, पार्टी नेताओं को दे रहे ज्ञापन - रिंग रोड से जाम की समस्या दूर...

भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रशासन ने की अपील

मीरजापुर। ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र